यौन शोषण मामला: आखिरकार पुलिस के सामने पेश हुए MLA महेश नेगी, कहा- DNA टेस्ट के लिए हूं तैयार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी यौन शोषण मामला बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद से सूबे की राजनीति में भी हलचल होने लगी है। विपक्ष को बैठे बिठाए बीजेपी को घेरने के लिए मुद्दा भी मिल गया है।

कांग्रेस की ओर से लगातार महिला को इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिस विधायक को गायब बताया जा रहा था। वो थाने पर अचानक पेश हुआ और मामले में अपना बयान दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक महिला के आरोप के बाद विधायक ने बुधवार को देहरादून में पुलिस थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया है। साथ ही सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए DNA टेस्ट के लिए हामी भरी है। आपको बता दें, एक महिला ने विधायक पर आरोप लगाया है कि विधायक के साथ उसके अवैध संबंध है। यही नहीं महिला का ये भी आरोप है कि विधायक महेश नेगी और उनकी एक बेटी भी है।

एक वीडियो जारी कर महिला ने दावा करते हुए कहा था कि चाहे तो उनकी बेटी का डीएनए टेस्ट करवा लें, सच सबके सामने होगा। वहीं अब विधायक महेश नेगी ने डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही है, साथ ही पुलिस को अपना पूरा सहयोग देने की बात भी कही। उधर, विधायक नेगी की पत्नी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.