उत्तराखंड: 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP राष्ट्रीय नेतृत्व हुआ सक्रिय, बीएल संतोष ने सरकार के सभी मंत्रियों से लिया फीडबैक

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है।

इस क्रम में दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनके कामकाज का फीडबैक लिया। माना जा रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही मुख्यमंत्री का किस सीट से चुनाव लड़ना बेहतर रहेगा, इस बारे में मंत्रियों के मन की थाह ली गई।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोविड के खिलाफ मिलकर लड़ाई लडने का संदेश दिया।

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोविड समेत अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.