आगामी 26 -27 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के तैयरियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महिला मोर्चा के पदाधिकरियों के साथ बैठक की और जानकारी ली।
कौशिक ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में चुनाव है और पूर्व में भी महिलाओ ने अथक प्रयास से अपना योगदान दिया। उसी तरह से अब जुटना होगा।
बैठक में दोनों राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा इंदुबाला , दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार , अनिल ग़ोयल , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, महामंत्री अन्नू कक्कड़, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.