उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं का नया कार्यक्रम घोषित

उत्तराखंड शिक्षा परिषद ने बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि 20 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 10वीं की गणित की परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू और पंजाबी की परीक्षा होगी। वहीं 22 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 10वीं की उर्दू और इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरमीडिएट की जूलोजी, कृषि, गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

23 जून यानि मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईस्कूल की पंजाबी, बंगाली और संस्कृत की परीक्षा कराई जाएंगी। जबकि इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरमीडिएट की भूगोल और भूगर्भ विज्ञान की परीक्षाएं होंगी। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से मार्च के महीने में देशभर में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से बोर्ड की कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। वहीं बचे हुए विषयों की परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.