उत्तराखंड: देहरादून में 1300 मकानों पर लटकी तलवार, चलेगा बुल्डोजर! ये है वजह

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1300 मकानों पर तलवार लटकने लगी है। ये वो मकान हैं, जो नदी किनारे बने हुए हैं।

डूब क्षेत्र में बने मकानों को खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, फिलहाल 205 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा पट्टाधारकों के चालान भी किए गए हैं। कुल मिलाकर जो मकान डूब क्षेत्र में बने हैं उनपर बुल्डोजल चलेगा।

जून, 2019 में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद नदी, जोहड़ जैसी जमीनों पर बने मकानों को लेकर प्रशासन द्वारा पड़ताल शुरू की गई थी। आदेश दिया गया था कि जिन लोगों के मकान डूब क्षेत्र में बने हैं, उन्हें तोड़ा जाए। क्योंकि आपदा के समय इन इलाकों में काफी नुकसान होता है। लोगों की जान चली जाती है।

पड़ताल में प्रशासन ने पाया कि डूब क्षेत्र में 1365 निर्माण किए गए हैं। इन निर्माणों में 40 निर्माण सरकारी भी हैं। प्रशासन ने सभी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में केस दर्ज कराए गए। कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद अब इन निर्माणों पर बुल्डोजर चलना लगभग तय हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.