News

उत्तराखंड: रुड़की में 2 युवकों की दर्दनाक मौत! टक्कर के बाद बस के पहिए के नीचे घिसटते चले गए

Roorkee Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस दौरान युवक बाइक के साथ बस के पहिए में फंस गए। इस दौरान बस करीब 40 मीटर तक युवकों को बाइक के साथ घसीटते हुए चली गई।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बस रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक सवार दोनों लोगों को मृतक घोषित कर दिया। हादसे की बाद की जो तस्वीर सामने आई है वह बेहद दर्दनाक है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक बस के पहिए के नीचे पड़ी हुई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल हरिद्वार से घटनास्थल की ओर ही जा रहे थे। जैसे ही एसएसपी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली के नगला इमरती गांव में कोर विश्वविद्यालय से आगे पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो बाइक सवारों को उत्तराखंड रोडवेज बस ने कुचल दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हैं। युवकों के घरों में मातम पसर गया है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में ले लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से रोडवेज बस का ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है। (Roorkee Accident News)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.