उत्तराखंड में CAA के खिलाफ कई जगहों पर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, रद्द की गई पुलिस की छुट्टियां

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया गया।

धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद हरिद्वार के ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हुए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया कि वो रानीपुर मोड़ तक मार्च करने के बजाय ज्वालापुर कोतवाली तक ही मार्च करें। ऐसे में प्रदर्शन कारियों ने ज्वालापुर कोतवाली तक ही मार्च किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई थी। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर थी। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ये चेतावनी दी है कि वो धारा 144 को न तोड़ें वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार को पहले से इस बात की आशंका थी कि राज्य में बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है। यही वजह है कि सरकार ने प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.