उत्तराखंड: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पॉजिटिव, चार जिलों में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना है।

उनकी रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि खुद मंत्री ने की है और कहा है कि वो जल्द AIIMS में भर्ती होंगे। इसके साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील की है। बता दें कि शनिवार शाम को ही मदन कौशिश आइसोलेट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने जनसमस्याएं सुनने के साथ मायादेवी मंदिर में हवन में हिस्सा लिया था। यही नहीं कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर अपने मांग पत्र भी दिए। आपको बता दें कि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी आइसोलेट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके बेटे और भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

किन जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार?
प्रदेश के चार जिलों में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कुल संक्रमितों में से 77 फीसदी मरीज मैदानी जिलों में है। सैंपल जांच के साथ लगातार संक्रमण और मौत कीदर बढ़ रही है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17500 से ज्यादा हो गई है। योग नगरी हरिद्वार में 5 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं राजधानी देहरादून में कोरोना पॉजिटिव की तादाद पांच हजार पार करने वाली है। ऊधम सिंह नगर जिले में 4209 और नैनीताल जिले में 3135 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.