उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार

पौड़ी गढ़वाल में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सतपुली में बड़ेथ गांव के पास उस वक्त हुआ जब एक कार बेकाबू होकर कई फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हालांकि दूरदराज का इलाका और अंधेरा होने की वजह से पुलिस को खबर करीब रात पौने बारह बजे लगी।

हादसे की खबर मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और मृतकों के साथ घायल को खाई से निकलवाया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी नई थी। उस पर नंबर भी नहीं था और अप्लाई फॉर लिखा था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.