उत्तराखंड के अल्मोड़ा में लॉकडाउन तोड़ने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि सभी पांच लोग दिल्ली से प्रदेश में आए और अवैध तरीके से जिले में दाखिल हुए। पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान इनोवा कार में पांच लोग सवार मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग दिल्ली से आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में सभी के खिलाफ धारा 269, 270 180 भादवि, 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सभी को क्वारंटीन के करने के लिए सेंटर पर भेज दिया गया।
अल्मोड़ा के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस की सबसे ज्यादा नजर बाहर से आए लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि सरकार के बनाए कानून का पालन करें। उन्होंने कहा कि बिना इजाजत जिले में दाखिल होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.