उत्तराखंड: न आंधी से डरे न ओलों की बौछार से, आसमानी आफत में ठेके के बाहर डंटे रहे अपनी बारी के इंतजार में

कोरोना लॉकडाउन में मिली छूट के बाद देशभर में शराब के ठेकों पर जनसैलाब उमड़ा है। समाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

हर मुश्किल चुनौती में भी कोरोना से बेखौफ शराब के शौकीन ठोकों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर शराब खरीद रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल से शराब के ठेके के बाहर से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। यहां पर मंगलवार को सुबह से लोग शराब खरीदने के लिए माल रोड पर ठेके के सामने लाइन में लगे हुए थे। अचानक शाम को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे।

ओलों की मार और तेज बारिश में भी शराब के शौकीनों की हिम्मत नहीं टूटी। आसमान से बरस रही आफत के बावजूद वो लाइन में खड़े रहे। एक इंच भी नहीं हिले और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शराब लेने के बाद ही लोगों का कदम शराब के ठेके से डिगा।     

कुछ लोगों के पास छाता था तो कुछ बगैर छाते के भीगते हुए ही लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ये कतार शराब की दुकान से तल्लीताल रिक्शा स्टेशन तक पहुंच गई। उधर, पुलिस भी वहां व्यवस्था बनाने में छाता लेकर डटी रही। शाम तक पुलिस की निगरानी में शराब की बिक्री पूरे नियमों के साथ की गई। अच्छी बात ये है कि लोगों ने इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा और नियमों के तहत ही शराब खरीदारी की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.