उत्तराखंड में अवैध तरीके से घुसे 13 जमाती, हुई कार्रवाई

देश में कोरोना संक्रमण के गहराते संकट को निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए जमातियों ने और गहरा दिया है। देश में पिछले दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव केस बहुत तेजी से बढ़े हैं और इसकी संख्या दो हजार के पार जा चुकी है।

उत्तराखंड में जमात में शामिल कई लोगों के उत्तराखंड में चोरी-छिपे घुसने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुद्रपुर में 13 जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये सभी मुरादाबाद में हुई एक जमात में शिरकत करने के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए रुद्रपुर में दाखिल हो गए थे। सभी वहां से हल्द्वानी जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही धर लिए गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनके नाम हैं बुफरान, फरमान, मो. नसीम, उसामा, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद शानू और मोहम्मद याकूब। सभी लोग नैनीताल, हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जमातियों से अपील की है कि जो भी मरकज से वापस लौटे हैं, वो अपनी जांच जरूर कराएं। बावजूद इसके कई लोग अब भी छिपकर बैठे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.