उत्तराखंड: CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी हो गई है, पढ़ लीजिये क्या है नियम?

उत्तराखंड में 22 सितंबर से 10वीं और 12वीं की होने वाली CBSE की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी हो गई हैं। परीक्षा केंद्र पर आने वाले छात्रों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग के सभी नियमों का पालन सख्ती से करना होगा।

इसके साथ ही परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को अपने साथ पानी की एक बोतल और हैंड सैनिटाइजर ले जाना होगा। दिशा निर्देशों के अनुसार अगर किसी बच्चे को बुखार हुआ यह किसी छात्र का तापमान अधिक पाया गया तो उसके लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की जाएगी और वह बाकी छात्रों के साथ बैठकर परीक्षा नहीं दे पाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर लिखे दूसरे सभी दिशा-निर्देश का भी पालन करना होगा।

परीक्षा डेटशीट के हिसाब से होगी। छात्रों को उत्तर पुस्तिका दस से सवा दस के बीच में बांट दी जाएगी। जिसके बाद 10:30 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने का वक्त मिलेगा। जिस विषय में प्रैक्टिकल है, उसके थ्योरी के पेपर में केवल वही छात्र बैठ सकते हैं, जो प्रैक्टिकल में पास हैं। वहीं थ्योरी और प्रैक्टिकल में फेल हुए छात्रों की परीक्षा अलग से होगी। प्राइवेट छात्रों की परीक्षा भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होगी। रेग्युलर छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके अपने स्कूल में ही होंगे।

आपको बता दें कि परीक्षा के लिए राजधानी देहरादून 108 केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना की वजह से इस बार दुर्गम इलाकों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसी भी छात्र को जिले से बाहर जाकर परीक्षा ना देनी पड़े। चमोली से लेकर उत्तरकाशी और चंपावत में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को इन नियमों का पालन करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.