पिछले कुछ दिनों में भले ही कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई हो, लेकिन खतरा टला नहीं है।
त्योहार के मौसम में कोरोना के संक्रमण का खतरा पहले के मुकाबले और बढ़ गया है। ऐसे मे ये जरूरी है कि लोग लापरवाही ना बरतें। चमोली प्रशासन को भी इस बात का बखूबी एहसास है। इसी को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने शानदार तरीका अपनाया है।
दरअसल प्रशासन उन दुकानदारों को सम्मानित कर रहा है, जो त्योहारी सीजन में जो व्यापारी अपनी दुकानों में सैनिटाइजर रखकर मास्क पहनते हुए सामानों की बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से व्यापारियों को कॉफी मग देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन का मकसद है कि व्यापारियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक किया जाए। इसके साथ ही शहर में गाड़ियों पर मास्क नहीं तो सीट नहीं के स्टीकर भी चस्पा कराए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.