फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चमोली में कोरोना बम फूटा है। एक दिन को 70 कोरोना के केस सामने आए हैं। जिन 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उनमें से 45 लोग कर्णप्रयाग ब्लाक के झिरकोटी गांव के है। इसके अलावा नौ रविग्राम जोशीमठ से, गोपेश्वर से चार, एचससी तपोवन से तीन, कोठियासैंण से तीन, थराली से दो तथा नंदप्रयाग, घाट, कर्णप्रयाग बाजार से एक-एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना से अब तक 1237 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 918 व्यक्ति ठीक भी हो चुके हैं।
आपको बता दें कि जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। गुरुवार को 472 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से कुल 29075 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 25324 सैंपल निगेटिव और 1237 सैंपल पॉजिटिव मिले। जबकि 706 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दें कि जिले की सीमा में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का ट्रू-नेट एवं एन्टिजन टेस्ट भी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.