उत्तराखंड: हरिद्वार घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरूर जाएं

उत्तराखंड में घूमने की बहुत सारी जगह हैं। इस प्रदेश की खासियत ये है कि जिस तरह की जगहों पर आप घूमना चाहते हैं वो जगहें यहां मिल जाएंगी।

आप पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं, योग नगरी जाना चाहते हैं। धार्मिक स्थलों पर जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड जा सकते हैं। हरिद्वार भी उन्हीं धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी तादाद में लोग आते हैं। यह शहर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इसके अलावा भी इस शहर में घूमने की बहुत सी जगह है।

आप हरिद्वार घूमने आएं तो राजाजी टाइगर रिजर्व जरूर जाएं। ये शहर से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर है। 820 हेक्टेयर से भी ज्यादा में फैले इस टाइगर रिजर्व पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी राजगोपालचारी के नाम पर दिया गया है। यहां टाइगर के अलावा, हिरणों की कई प्रजातियां, भालू और दूसरे जानवरों के साथ ही पक्षी की 315 प्रजातियां मौजूद हैं। इस जगह पर 35 किलोमीटर का ट्रैक भी है। गर्मी के मौसम में आप यहां हाथी की सवारी की लुत्फ भी उठा सकते हैं।

दूसरी जगह है झिलमिल कंजर्वेशन रिजर्व। यह करीब 3785 हेक्टेयर में फैला है। प्रदेश में ये जगह बारासिंघों का इकलौता घर है। यहां बारासिंघों और हिरणों के झुंड एक साथ भीमगोड़ा बैराज पर बर्ड वाचिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग आते।

हरिद्वार में घूमने के लिए तीसरी बड़ी सुंदर जगह भारत माता का मंदिरा है। इस जगह को मदर इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर करीब 180 फीट ऊंचा है। जिसमें 8 मंजिल है। यह मंदिर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.