चमोली की ऊंची चोटियों पर आज सुबह बर्फबारी हुई है। पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं।
बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, औली, गोरसों बुग्याल, मुनस्यारी और धारचूला में बर्फबारी के बाद वहां चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई। जिले के ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईरानी, रामणी, सुतोल, कनोल, वाण में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। कई जगहों पर तो पारा शून्य पर पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी
ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने पहले ही 22 और 23 नवंबर को बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक रात में बर्फबारी वाले इलाकों के साथ ही मैदनी इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.