उत्तराखंड के पहाड़ों में ठंड के इस सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है।
बदरीनाथ धाम के आसपास की पहाड़ियो में जमकर बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम के पास नीलकंठ, नर-नारायण के पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ है। वहीं जोशीमठ, औली समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ धाम के आस-पास कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा माइनस में चला गया है। इस बीच पर्यटकों की आमद भी बढ़ गई है। तीर्थयात्रियों की संख्या में रोजाना इजाफा तो हो रहा है। बड़ी तादाद में पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने के लिए भी आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम का कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शन कर लेना चाहते हैं, यही वजह है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद तीर्थयात्रियों की तादाद भी पिछले कुछ दिनों में बढ़ गई है। हालांकि अचानक हुई ओलावृष्टि से परसारी गांव में सब्जी की खेती, दाल की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.