फोटो: सोशल मीडिया
इस साल फरवरी के औली में होने वाली विंटर सैफ गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
औली में ITBP के पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान के जवान इन दिनों बुग्याल में स्कीइंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बता दें कि ये इकलौता ट्रेनिंग सेंटर है, जहां साभर में 90 हजार से ज्यादा जवानों को पर्वतारोहण और स्कीइंग की ट्रेनिंग दी जाती है। इस साल कम बर्फबारी होने की वजह से औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरफ से भी आर्टीफीशियल बर्फ बनाने और पर्यटकों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
गौरतलब है कि चमोली जिले में ITBP की ज्यादा चौकियां भारत-चीन सीमा पर करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यहां पर बर्फीले तूफान के बीच जवानों को पेट्रोलिंग और रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ता है। इन बर्फीली जगहों पर विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवान सालभर सीमा की निगेहबानी में डटे रहते हैं।
इन विकट परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जवानों को औली और गोरसों बुग्याल में स्कीइंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाता है। औली में हर साल जीएमवीएन 7-14 दिनों का स्कीइंग कोर्स करवाता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.