उत्तराखंड: चमोली में शिवरात्रि से पहले भव्य मेला, उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति-परंपरा का अनूठा संगम आपने देखा?

उत्तराखंड में चमोली जिले थराली के सोल डुंग्री में महा शिवरात्रि से पहले भव्य मेले का शुभारंभ हो गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में मेलों का विशेष महत्व है। मेले जहां मिलन का मुख्य केंद्र तो होते ही हैं, वहीं इन मेलों के जरिए ही अपनी लोकसंस्कृति को जीवित रखने के साथ ही उसके प्रसार का एक सशक्त माध्यम भी बनते जा रहे हैं। जो लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए शुभ संकेत ही माना जा सकता है।

पंचायत अध्यक्ष भंडारी कहा की अपनी लोक संस्कृति को बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए मेलों का आयोजन सामूहिक प्रयासों से करना जरूरी हैं। उन्होने डुंग्री मेले को हर संभव सहायता का आयोजन कमेटी को आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व कैबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने मेले के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी भी सोल क्षेत्र में तमाम समस्याओं का निराकरण ना होने पर चिंता जताते हुए इसके लिए शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने संयुक्त प्रयासों से इसके निराकरण में जुटने पर जोर दिया। हंस फाउंडेशन के सचिव पदमेंद्र बिष्ट ने मेले के आयोजन और प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके सूना वार्ड के जिपंस देवी जोशी, पूर्व जिपंस महेश शंकर त्रिकोटी, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह रावत, सोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष हयात नेगी, भानु प्रकाश फर्स्वाण ने अपने विचार रखे।

मेले के उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज के साथ ही लोकगायक दर्शन फर्श्वान और कलाकार सुरेंद्र कमांडर ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष भरत रावत, मेला संचालक चरण सिंह रावत, ग्राम प्रधान दीपा मिश्रा, क्षेपंस मंजू देवी, पार्वती देवी, दर्शनी देवी, सुरेंद्र नेगी, सुनील रावत, सूरज कुमार, अभिशेख मिश्रा, बलवीर राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की जन सहयोग से मेले का संचालन किया जा रहा है।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.