उत्तराखंड के चमोली में सीमांत गांव के लोग भी अब अपनों से जी भर के बात कर सकेंगे।
मोबाइल कंपनी जियो ने अब नीती गांव में भी अपनी सर्विस की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नीति घाटी के जुमा में स्थापित जियो टावर का वर्चुअल शुभारंभ किया। जियो ने एक टावर सुकी में भी लगाया है। जियो के आने से अब यहां के लोगों को 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मिलेगी। सर्विस की शुरुआत होने पर सीएम ने गांव के गों को बधई दी।उन्होंने कहा कि इस सेवा से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। इससे सीमांत क्षेत्रों में व्यापार, उत्पाद एवं आनलाइन मैपिंग में भी लोगों को सुविधा होगी। सीमांत क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन आवेदन और अलग-अलग कामों के लिए सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट के दौरान मुंबई में मुकेश अंबानी से जियो की सेवा के लिए बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में जो भी जियो की सेवा दी जाएगी। यहां जियो की सर्विस शुरू होने से जुमा, जेलम, काजा, गरपत, लौंग, टमक, बकरांसु, फागती, तोलमा, सुरई, सूकी मल्लागांव एवं लाटा गांव के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.