चमोली: चीन सीमा से सटे नीती और माणा गांव के लोग पलायन करने को क्यों मजबूर हैं?

चमोली के चीन सीमा से सटे नीती और माणा घाटी के जनजातीय ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हैं।

वहां रहने वाले जनजातीय समूह के लोग गर्मियों में मवेशियों के साथ चीन सीमा से लगी नीती और माणा घाटी के गांवों का रुख कर देते हैं। जबकि सर्दी में नीचे की लौट आते हैं। ठंड बढ़ने पर अब एक बार फिर ये लोग नीचे ऊपरी इलाकों से नीचे के इलाकों में आने लगे हैं। इससे नीती-माणा घाटी के गांवों में सन्नाटा पसरने लगा है।

अब ठंड में करीब छह महीने तक गांव के चीन से सटे बॉर्डर की निगरानी सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) करेगी। आपको बता दें कि नीती और माणा घाटी के नीती, गमशाली, फरकिया, कैलाशपुर, बाम्पा, गुरगुटी, माणा और बामणी समेत 18 से ज्यादा गांवों में भोटिया जनजाति के लोग निवास करते हैं।

आपको बता दें कि सीमांत गांवों के ये ग्रामीण ऊनी कपड़ों को बनाने के साथ ही सेब, राजमा, आलू, चौलाई वगैरह की फसलों का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। ठंड के मौसम में निचली जगहों पर आने के बाद ये पशुपालन और ऊनी कपड़े बनाते हैं। इन दिनों जब सीमांत इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया और ठंड बढ़ने लगी है तो लोग नीचे आने लगे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.