चमोली के श्रीदेवी सुमन यूनिवर्सिटी में शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष के चयन को लेकर NSUI ने जमकर हंगामा किया।
छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर इकट्ठा हुए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । NSUI जुड़े छात्रों ने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष उन्हें बनाया गया है, जिनके पाल्य इस विश्वविद्यालय में अध्यनरत ही नहीं है। छात्रों का कहना है कि ये नियमों के भी खिलाफ है। छात्रों ने इस संबंध में प्रशासन को अपना लिखित विरोध दर्ज कराया और दोबारा अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक बुलाकर उन्हे ही अध्यक्ष बनाने की मांग की है। जिनके पाल्य मौजूदा समय में इस विश्वविद्यालय परिसर में अध्यनरत हैं।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नियुक्त हुये उस बैठक में केवल 11 लोग ही मौजूद रहे थे। वहीं इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से भी सफाई आई। प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि विश्वविद्यालय ने पीटीए की बैठक के लिए अभिभावको को निमंत्रण दिया था। अभिभावकों की सहमति के बाद ही अध्य्क्ष मनोनीत किया गया है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.