गैरसैण को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की एक अहम धुरी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की कोशिश जारी है।
शहर में विकास की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने यहां चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय बनाने का फैसला किया है। इसकी घोषणा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है। उन्होंने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने गुरुवार को चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बनाने, राज्य में चार नई चाय फैक्ट्रियां स्थापित करने और चाय की हरी पत्तियाों का न्यूनतम विक्रय मूल्य निर्धारित करने के लिए समिति बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
चाय विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को चाय बागान विकसित करने और उसमें किसानों को सह-मालिक बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में एक व्यवहारिक मॉडल बनाकर कार्ययोजना तैयार कर ली जाए और इसमें एक चाय विशेषज्ञ भी रखा जाए। मुख्यमंत्री ने चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्थापित करने को कहा और चमोली के जिलाधिकारी से इसके लिए जमीन तलाशने को कहा ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.