उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है।
सत्र के पहले दिन सदन में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर गए। इस बीच राज्यपाल बेबी रानी मोर्या का अभिभाषण हुआ। 2 घंटे तक चले चले राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की 4 साल की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद भोजन अवकाश किया गया। भोजन अवकाश के बाद दोपहर तीन बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई।
संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने बताया है कि सदन की कार्यवाही से पहले हुई बैठक में विपक्ष में बजट सत्र में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मदन कौशिक ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा होनी है।
आपको बता दें कि 1 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले बजट सेशन में 4 मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बजटे पेश करेंगे। इस बार के बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज्यादा आवंटन होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.