फोटो: सोशल मीडिया
चंपावत में मुख्यमंत्री सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को लोहाघाट ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने इसकी अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि लोहे के बर्तनों का निर्माण करने वाले इस ग्रोथ सेंटर से परंपरागत काम को तो बढ़ावा मिलेगा ही, ग्रामीण और महिलाएं इससे आमदनी भी कर सकेंगी। यहां सीएम ने सेंटर के संयोजक अमित कुमार और समूह की महिलाओं से लोहे के बर्तन बनाने के तरीके जाने। सीएम ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है।
इसके अलावा सीएम ने जिले के के लिए 29.20 करोड़ की अलग-अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नरियालगांव पशु प्रजनन केंद्र का निरीक्षण कर बद्री गायों को संरक्षित करने और शोध कार्य को बढ़ावा देने के आदेश दिए। सीएम ने नरियालगांव पशु केंद्र के मुआयने के दौरान उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया। यहां के बाद ऋषेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.