उत्तराखंड: चंपावत में टीबी मरीजों का आंकड़ा क्यों छिपा रहे प्राइवेट प्रैक्टिशनर?

देशभर में फैले कोरोना महामारी की वजह से दूसरी बीमारियों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है।

महामारी के शोर में टीबी का शोर भी दब गया है। उत्तराखंड के चंपावत जिले में मिले 546 टीबी मरीजों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 114 टीबी मरीज ही मिले हैं। इस लिहाज से चंपावत प्रदेश में 12वें नंबर पर है। इसका मुख्य वजह है जिले में प्राइवेट प्रैक्टिशनर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो गुपचुप तरीके से टीबी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनका डाटा स्वास्थ्य विभाग को अपडेट नहीं कर रहे हैं। जबकि पोर्टल में उनकी आइडी भी जनरेट हो चुकी है।

जिले में टीबी क्लीनिक के साथ पांच बलगम जांच केंद्र बनाए गए हैं। इस साल स्वास्थ्य विभाग को 546 नए टीबी मरीजों की खोज का लक्ष्य दिया गया था। जनवरी से शुरू हुई इस प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग के साथ प्राइवेट प्रैक्टिशनर का भी उदासीन रवैया नजर आ रहा है। यही वजह है कि लक्ष्य प्राप्ति के सात माह बीतने के बाद सिर्फ 124 मरीजों की पहचान हो सकी। जबकि स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को दवा खाने और खिलाने तक का पैसा मरीज को दिया जाता है।

पिछले महीने हुई समीक्षा बैठक में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य को तेजी से प्राप्त करने के आदेश दिए हैं। इस पहल में स्वास्थ्य विभाग ने कुछ तेजी तो पकड़ी लेकिन प्राइवेट प्रैक्टिशनर इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.