चंपावत: अब आयुर्वेद से होगा जिले के लोगों का इलाज, जल्द बनेगा 50 बेड का अस्पताल

उत्तराखंड के टनकपुर में मरीजों के लिए राहत की खबर है। टनकपुर में ऋषिकेश की तर्ज पर 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

अस्पताल बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल और प्रशासन, आयुर्वेदिक विभाग के प्रयास से जहां अस्पताल के लिए जमीन पास कर दी गई है। वहीं विकास प्राधिकरण ने भी भवन का नक्शा पास कर दिया है। अब जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने टनकपुर में 50 बेड के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल को मंजूरी दी थी। इसके लिए केंद्र सरकार से करीब तीन करोड़ का बजट भी राज्य सरकार को पास कर दिया गया है। साल 2014 में स्वीकृत इस अस्पताल के निर्माण के लिए शहर की शारदा कॉलोनी में 0.188 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई थी, लेकिन प्रस्तावित जमीन का क्षेत्रफल अस्पताल के नक्शे के लिहाज से पर्याप्त नहीं होने से शासन ने इस अस्पताल को अन्यत्र बनाने के आदेश जारी कर दिए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.