उत्तराखंड: सज गया बाबा बदरीनाथ का दरबार, शुक्रवार सुबह खुलेंगे कपाट, दर्शन के लिए पहली बार लागू किये गये ये नियम

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू किये गये लॉकडाउन का असर दूसरी चीजों के साथ ही आस्था पर भी पड़ रहा है। बाबा बदरीनाथ का दरबार सज गया है।

भगवान बदरी विशाल के धाम को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। साथ ही बदरीनाथ सिंह द्वार, मंदिर परिसर, परिक्रमा स्थल, तप्त कुंड के साथ ही विभिन्न स्थानों को लगातार सैनिटाइज किया गया। रावल और धर्माधिकारी पालकी के साथ बदरीनाथ पहुंच चुके हैं। धाम के कपाटोद्घाटन पर सिर्फ 28 लोगों को ही रहने की अनुमति दी गई है।

देवस्थानम बोर्ड की तरफ से कपाट खुलने पहले की जाने वाली सभी तैयारियां कर ली गई हैं। भगवान उद्धव, कुबेर, रावल और आदि गुरु शंकराचार्य के साथ-साथ गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। 15 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही धाम में स्थित माता मूर्ति मंदिर, आदि गुरू शंकराचार्य मंदिर, आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट भी पूजा-अर्चना के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार कपाट खुलने के दौरान वहां मौजूद सभी पुरोहितों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा गया है। आपको बता दें कि पहले धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलने थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कपाट खोलने की तारीख में बदलाव करके उइसे 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.