उत्तराखंड: पेंशनर्स को सरकार ने दी बड़ी सौगात, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की इस खास सवा की शुरूआत

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने पेंशन धारियों को बड़ी राहत दी है। पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ट्रेजरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ई-जीवन प्रमाण पत्र सेवा का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत के साथ ही अब पेंशनर्स कहीं से भी ऑनलाइन ई-प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। सीएसी केंद्रों पर भी प्रमाण पत्र जमा कराने की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि ई-जीवन प्रमाण पत्र के जरिए प्रदेश के पेंशनरों को काफी राहत मिलेगी। हर साल जीवन प्रमाण पत्र के लिए लाखों लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐस में इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के दूर-दराज इलाकों के लोगों को ट्रेजरी के चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

दूर-दराज के क्षेत्रों के बुजुर्ग और अक्षण पेंशनर्स को सीएससी तक न जाना पड़े, इसके लिए भी व्यवस्था की जा सकती है। दूसरे राज्यों या फिर विदेशों में रहने वाले पेंशनर्स को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा और उन्हें राहत मिलेगी। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में ई-ऑफिस लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ई-जीवन प्रमाण पत्र इस दिशा में एक कदम है।

सचिव अमित नेगी ने बताया कि सीएससी के लोगों को सॉफ्टवेयर पर काम करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई-जीवन प्रमाण पत्र को ट्रेजरी, उप-ट्रेजरी, सीएससी केंद्र, कंप्यूटर, टैब और मोबाइल एप से भी भरा जा सकेगा। मंजूर होने की सूचना तुरंत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भी मिल जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.