उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू शनिवार को बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले मास्टर प्लान के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य सचिव ने लेक फ्रंट, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर का सौन्दर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मैनुअल कार्यो में अतिरिक्त मजदूर लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में तेजी लाते हुए मानसून के लिए अभी से प्लान तैयार करें। उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यो की वजह से बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बद्रीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य सचिव ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और बद्रीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बदरी केदार मंदिर समिति के बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्य सचिव को अंग वस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.