चीन की केंद्र सरकार ने चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। 59 चायनीज ऐप्स पर बैन लगाने के बाद अब सरकार चायनीज कंपनी huawei को 5जी से बाहर करने की तैयारी कर रही है।
खबर है कि huawei जैसी कंपनी को सरकार 5जी तकनीकि के उपकरणों के मामले में दूर रखना चाहती है। ग्रुप ऑफ मिनिसटर्स की बैठक में इस पर चर्चा भी की गई है। इस बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के व्यापारियों ने चीनी नागरिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के होटल व्यापारियों की एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि चीन के नागरिकों को कमरे नहीं दिए जाएंगे। इसके साथ ही मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि होटल में चायनीज खाना भी नहीं परोसा जाएगा। मीटिंग में एसोसिएशन के 7 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
मीटिंग में एसोसिएशन के जो सदस्य शामिल नहीं हो पाए, उनको फोन के जरिये बैठक में हुए फैसले से अवगत कराया गया। बाकी सदस्यों ने भी इस पर सहमति जताई है। मीटिंग में ये भी तय किया गया कि होटल में चीन में बना कोई भी प्रोडक्ट नहीं रखा जाएगा। आपको बता दें कि लद्दाख में चीन और भारतीय सेना के बीच एक महीने से भी ज्यादा वक्त से तनातनी चल रही है। 15 जून की राहत चीन और भारतीय सेना में हिंसक झड़प हुई। जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए। इसके बाद से ही पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा है। हर कोई अपने स्तर पर चीन के सामान का बायकॉट कर रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.