उत्तराखंड: छोटी बात पर बड़ा बवाल! दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, पांच लोग घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी के अंबेडकर में छोटी सी बात पर बड़ा बवाल देखने हो गया। दो पक्षकों के बीच जमकर पथराव हुआ है।

दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में 5 लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर में होली खेलने के दौरा एक युवक का मोबाइल दूसरे युवक के हाथ लगने से नीचे गिर गया। इस बात को लेकर दोनों युवक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।  

दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस पथराव के दौरान पांच लोग घायल हो गए। पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने मंगल पड़ाव चौकी को घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.