उत्तराखंड के हरिद्वार के श्यामपुर गांव में रहने वाले 12वीं के छात्र द्वारा खुदकुशी के बाद हंगामा खड़ा हो गया है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इनका आरोप है कि शिक्षक द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से छात्र ने खुदकुशी की है। लोगों की मांग है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वो आंदोलन करेंगे।
12वीं क्लास में पढ़ने वाले 19 साल के मनीष नाम के छात्र ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। बयाया जा रहा है कि छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा था। उसने तार को गले में लपेटा और पंखे के सहारे लटक गया। जिस समय छात्र ने घर पर खुदकुशी की उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
छात्र की मां नहीं है। उसके पिता किसी काम से देहरादून गए हुए थे। वहीं छात्र का बड़ा भाई नौकरी पर गया था और उसके दूसे छोटे भाई-बहन घर पर मौजूद नहीं थे। छात्र की खुदकुशी से गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.