उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।
सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं उनको मुवाअजा ले लेना चाहिए यह सबसे अच्छा मुवाअजा है पुर्नवास के लिए भूमि चयनित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी हम अच्छा से अच्छा कर सकते हैं वो करेंगे।
जिलाधिकारी हिमांशु खुरानो ने आपदा राहत कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा 167 परिवारों का विस्थापन किया गया है और भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड की धनराशि वितरित की जा चुकी है। साथ ही राहत साम्रगी वितरित की जा रही है और प्र्रभावितों को हैल्थ परीक्षण किया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्री फैबरीकेटेड हाउसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र सहित सभी जिलास्तरीस अधिकारी मौजूद थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.