उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी का 1 महीनें का कार्यकाल पूरा, BJP अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी बधाई, कहा धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को आज एक महीना पूरा हो गया है । सीएम के एक महीने का कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओ में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक,मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे है और लोगों की समस्याये सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2021 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाएगी। कौशिक ने कांग्रेस के चिन्तन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष की भूमिका भी नही अदा कर सके । कॉंग्रेस जंहा विधान सभा में खामोश रही वही जनता के बीच में भी कार्य करने में पूरी तरह असफल रही। कांग्रेस ने पूरा समय नेतृत्व की लड़ाई में व्यतीत किया और अब वह जनता का विश्वास खो चुकी है।

कौशिक ने कहा कि चुनाव से पहले उसके प्रपन्च का उसे कोई लाभ नहीं होने वाला है। कोरोना काल में भी जनता ने कांग्रेस की हकीकत को जाना और जब लोग परेशान थे और सभी राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन सेवा कार्यो में लगे थे तो कांग्रेस सेवा कार्यों के बजाय धरना प्रदर्शन में मशगूल थी। कांग्रेस को महज सत्ता चाहिए,लेकिन उसे अब जनता समझ चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

5 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

20 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.