उत्तराखंड: दो दिवसीय दौरे पर आज ऊधमसिंह नगर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए। वह रुद्रपुर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

यहां वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है।

दोपहर 12 बजे से एक बजे तक भाजपा के जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर जाएंगे। दोपहर दो बजे से चार बजे तक कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से पंतनगर रवाना होंगे और पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री एनेक्सी अतिथि गृह में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद  विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे।

एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे।

श्री गुरूद्वारा साहिब नानकमत्ता में में मत्था टेकने के बाद खटीमा विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के बाद शहीद पार्क में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेंगे।

वे फाइबर कंपनी के अतिथि गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बैठक करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद निजी आवास ग्राम नगरा तराई खटीमा में रात्रि विश्राम करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.