उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राज्य के हित में भू-कानून पर करेंगे विचार

उत्तराखंड में भू-कानून की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ रही है तो वहीं पड़ोसी राज्य यूपी में चर्चा में बने हुए जनसंख्या नियत्रंण चर्चा अब उत्तराखंड में भी होने लगी है।

मुख्यमंत्री धामी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम कर रही है, क्या उत्तराखंड सरकार भी ऐसा कानून लाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनमानस के हित में जो जरूरी होगा, सरकार पर उस अमल करेगी। मुख्यमंत्री ने भू कानून के मुद्दे पर भी यही जवाब दिया। बता दें कि भू कानून के मुद्दे पर इन दिनों उत्तराखंड की सियासत गर्म है और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी भू कानून में संशोधन की वकालत कर चुके हैं।

वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का विषय है। उत्तराखंड मेजबान राज्य है। लेकिन यहां जल लेने के लिए  उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से भी लोग आते हैं। इसलिए इन राज्यों से हम बातचीत कर रहे हैं। लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जानमाल की सुरक्षा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.