उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर विधानसभा में शुरू किया कामकाज, कहा- शहीदों के सपनों के अनुरूप करूंगा प्रदेश का निर्माण

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कार्यालय में पूजन अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया।

बता दें पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा स्थित दफ्तर पहुंचे हैं। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वो पहले भी विधानसभा आते रहे है, हालांकि बतौर मुख्य लोक सेवक उन्हें पहली बार आज आने का मौका मिला है।

सीएम धामी ने कहा कि आज वो विधानसभा में योजना भी तैयार करेंगे, कि कैसे आम जन की अधिक से अधिक समस्याओ का निवारण हो। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है।

उन्‍होंने कहा कि मुख्य सेवक के तौर पर पहली बार विधानसभा कार्यालय आया हूं। शहीदों को नमन करता हूं, जनता को नमन करता हूं। आशा, आकांशा, और सपनों को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करूंगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, चंदनराम दास, प्रणव चैंपियन, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, शक्ति लाल शाह, भाजपा नेता अनिल गोयल, तरुण मित्तल, अजेंद्र अजेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.