57 साल के हुए उत्तराखंड के CM तीरथ रावत, पीएम मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दीं बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 साल के हो गए हैं। तीरथ सिंह रावत का जन्म नौ अप्रैल 1964 को उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की ढेरियाँ शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करते हैं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति करे व देश के विकास में सहभागी बने, ऐसी आशा है।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल प्रबंधन में प्रदेश प्रगति व समृद्धि के नए आयाम गढ़ेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा “देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @TIRATHSRAWAT जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें। शुभकामनाएँ!”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर ढेरों शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में “देवभूमि” विकास के नित नए आयाम स्थापित करे, ऐसे कामना करता हूँ। भगवान बद्री विशाल तुम्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.