उत्तराखंड के सीएम पद की हाल ही में शपथ लेने तीरथ सिंह रावत अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
जींस को लेकर दिए गए तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद अब उनके शॉर्ट्स वाले बयान में हंगामा खड़ा हो गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब वो श्रीनगर यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, तब वहां चंडीगढ़ से एक लड़की आई। वो लड़की उत्तराखंड की ही रहने वाली थी, लेकिन चंडीगढ़ से पढ़ने श्रीनगर आई थी। उन्होंने आगे कहा कि पूरा यूनिवर्सिटी का कैंपस उस लड़की के पीछे आगे घूम रहा था। वो उस समय शाट्स पहने हुई थी। उन्होंने सोचा कि यहां ये लड़की पढ़ने आई है या बदन दिखाने आई है। नीचे तीरथ सिंह रावत का पूरा बयान आप देख सकते हैं।
सीएम तीरथ सिंह ने ये शॉर्ट्स वाला बयान भी उसी कार्यक्रम में दिया, जिसमें उन्होंने जींस को लेकर बयान दिया था। उन्होंने ये दोनों बयान राजधानी दून में नशा मुक्ति के एक कार्यक्रम में दिया था, जिसे लेकर पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.