उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत का दिल्ली से आया बुलावा, विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में वह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि रामनगर चिंतन शिविर में तय पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा को लेकर ही उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे अनौपचारिक मुलाकात बताया है।

मंगलवार को भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामनगर में आयोजित हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भी आगामी चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शामिल हुए। चिंतन शिविर के तुरंत बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली का कार्यक्रम तय हो गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उनकी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को स्वयं उप चुनाव भी लड़ना है। इसे लेकर भी उनकी पार्टी नेतृत्व से चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश में दायित्व वितरण का भी इंतजार चल रहा है। माना जा रहा है कि इसे लेकर भी वह पार्टी नेतृत्व के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बुधवार को उनका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक वह वापस देहरादून लौट आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.