उत्तराखंड: कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील

देशभर में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हर बढ़ते दिन के साथ वायरस का संक्रमण एक शख्स के दूसरे शख्स में फैलता ही जा रहा है। देशभर में कोरोना के 58 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 47 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस को मात देकर घर भी लौट चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ रखी। प्रदेश में हर दिन करीब एक हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 928 नए केस सामने आए हैं। मरीजों का कुल आंकड़ा 45 हजार को पार कर गया है। जबकि सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 555 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में भी ठीक होने वाले मरीजों की बड़ी तादाद है।

सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ठीक हुए मरीजों से दूसों की मदद करे की अपील की है। उन्होंने ट्विटर के जरिये कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों को अपना प्लाज्मा डोनेट करने का आग्रह किया है। उन्होने ट्विटर पर लिखा, ”मैं कोविड 19 से ठीक हुए प्रदेश के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि आप अपना Plasma donate कर गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों के इलाज में अपना योगदान दें। साथ ही निम्न ट्वीट की मदद को भी आगे आएं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.