उत्तराखंड: अल्मोड़ा वासियों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी सौगात, कई घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को बागेश्वर दौरे के दौरान अल्मोड़ा जिला प्रशासन और एनआईसी द्वारा तैयार की गई जागेश्वर धाम वेबपोर्टल का उद्घाटन किया।

इस पोर्टल से श्रद्धालुओं को कई चीजों के लिए आसानी हो जाएगी। वेबसाइट के जरिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दान देने, अपनी सुविधा के अनुसार, पूजा तिथि, मंदिर और समय एवं पुजारी घर बैठे ही तय करने की सुविधा होगी। इसके अलावा भण्डारा के लिए तिथि समय और अन्य व्यवस्थाओं की पहले से बुकिंग भी ऑनालाइन की जा सकेगी। साथ ही मंदिर समूह के पौराणिक इतिहास, कार्यक्रमों और महोत्सवों समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी अब आपको आसानी से मिल पाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जागेश्वर धाम के विकास के लिए चार अहम घोषणाएं भी कीं। इसमें सीवर लाइन का कार्य, मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली का निर्माण, जटागंगा के उद्गम स्थल का विकास और आरतोला तिराहे का विकास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कोसी पुर्नजनन अभियान के तहत कोसी न्यूज़ लेटर भी लॉन्च किया।

न्यूज़ लेटर लॉन्चिंग का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता कोसी पुर्नजनन अभियान में हो सके। इसमें कोसी में किए गए कार्यों और आगामी प्रस्तावित कार्यों के बारे में दर्शाया गया है। ये न्यूज़ लेटर सम्बन्धित कैचमेंट एरिया के पंचायतों और जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों को भेजा जाएगा, जिससे कोसी अभियान में लोगों की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो सके।

इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, प्रो.जे.एस. रावत, उपजिलाधिकारी भनोली मोनिका, जिला विकास अधिकारी के.के पंत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर समिति भगवान भटट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भटट समे विभागीय अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.