मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्त वर्ष 2021-22 बजट के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों, युवाओं और महिलाओं से ‘आपका बजट आपके सुझाव’ के तहत अपने अमूल्य सुझाव देने की अपील की है।
सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जितने महत्वपूर्ण सुझाव आयेंगे, उन सुझावों को ध्यान में रखकर बजट बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बजट 2021-22 के लिए 20 जनवरी 2021 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट एचटीटीपी:/बजटडॉटयूकेडॉटजीओवीडॉटइन/फेसबुक एवं मोबाइल एप उत्तराखंड बजट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9997042365 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.