उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजना, युवाओं को रोजगार के साथ बदलेगी देवभूमि की तस्वीर, सीएम रावत ने ठानी

उत्तराखंड में पाइलाइन से नेचुरल गैस पहुंचने का सपना जल्द ही पूरा होगा। इससे लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में अपने आवास पर गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सीएम रावत ने इस बैठक में जल्द से जल्द नेचुरल गैस पाइप लाइन योजना को शुरू करने के लिए निर्देश दिया। योजना की डीपीआर मंजूर की जा चुकी है। अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। इस योजना के तहत जल्द ही काम शुरू होगा। बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत 1500 करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे, जबकि 50 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे।

इन इलाकों में पहले मिलेगी सुविधा:

देहरादून, चकराता, कालसी, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला और त्यूनी क्षेत्र लाभान्वित होंगे। एचआरडीपीएल प्रोजेक्ट के तहत टेंडर, जियोटेक्निकल, टोपोग्राफिकल और हाइड्रोलॉजिकल का कार्य गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में गैस ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। गैस ईंधन कम खर्चीला और इको फ्रेंडली है। देहरादून वासियों समेत विभिन्न इलाकों के लोगों को प्रदूषण से निजात मिल सकेगी। सीएम रावत ने कहा कि अगर ये प्रोजेक्ट शुरू होने के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया जाता है तो इससे राज्य के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.