उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, त्रिवेंद्र सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

उत्तराखंड के लोगों के अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने प्रदूष और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया है।

प्रदेश की सड़कों पर अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसे चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएनजी बसों को लेकर राज्य परिवहन विभाग और नई दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बीच कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, 15 दिन के भीतर उत्तराखंड को 5 सीएनजी बसें मिलने जा रही हैं। 2 नवबंर को इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर होंगे। फिलहाल सीएनजी बसों का संचालन उत्तराखंड से दिल्ली के लिए किया जाएगा। परिवहन विभाग के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसें देहरादून से हल्द्वानी, मेरठ, नैनीताल, काशीपुर के बीच चलाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में बंद होने जा रहे हैं ये वाहन!

प्रदेश में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को लाने के सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। जाहिर इन बसों को प्रदेश में चलाने से कई फायदे होंगे। परिवहन विभाग हर साल डीजल की खरीद पर लाखों रुपये खर्च करता है। लेकिन इन बसों पर कम खर्च होगा। सबसे बड़ी बात ये कि इन बसों से प्रदूषण भी कम होगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम इस समय 1350 बसों का संचालन कर रहा है। यात्रियों की तुलना में बसों की संख्या कम है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने 300 और नई बसें भी खरीदी हैं। इनमें से 100 बसों की आपूर्ति की जा चुकी है। हालांकि अभी तक इन बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि जो बसे खरीदी गई हैं उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। यही वजह है कि अब तक इन बसों का संचालन नहीं हो सका है। जल्द ही इन बसों का संचालन होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.