2022 विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं।
आज रुड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा। कहा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। कहा कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?
सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। भ्रष्टाचार रोक पाने में सरकार असफल रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा सीट में अपने प्रतियाशी खड़े करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। इसीलिए उत्तराखंड से पलायन हुआ है।
दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद कार्य करेगी। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर पार्टी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने साफ साफ कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करेगी। सिसोदिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा बेरोज़गारी के कारण ही लोग उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर उत्तराखंड वासियों के सपनों को साकार करेगी। जिन मुद्दों को लेकर आम उत्तराखंड का गठन हुआ था, उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफरोज आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.