देशभर में कोरोना का इस वक्त जबरदस्त विस्फोट हो रखा है। आज भी देशभर में 49 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं।
उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के केस में उछाल आया है। हर दिन 100 से ज्यादा केस सामने आए हैं। हरिद्वार और सेनाकुई औद्योगिक इलाके में कुछ दिनों में बड़ी तादाद में लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में लोगों को अब डर सताने लगा है कि कहीं अब कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड तो शुरू नहीं हो गया है।
लोगों के इसी डर को प्रदेश के सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने दूर किया है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश मे सामुदायिक स्तर पर अभी कोरोना वायर के मामले नहीं फैल रहे हैं। जो लोग भी इस वायरस से पीड़ित है, उनकी पूरी जानकारी है। बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों और संक्रमित मरीज के नजदीकी संपर्क में आने वाले ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। मुख्य सचिव ने भी कहा है कि प्रदेश में फिलहाल कोरना का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं शुरू हुआ है।
क्या है कम्युनिटी स्प्रेड?
जब कोई शख्स कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलता है और उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री या कांटेक्ट ट्रेसिंग का पता नहीं लगता है। ऐसी स्थिति को ही कम्युनिटी स्प्रेड कहा जाता है। प्रदेश में मिल रहे संक्रमित या तो बाहरी राज्यों से आए हैं या वो कोरोना मरीज के कॉन्टैक्ट में आने से संक्रमित हुए हैं।
आपको बता दें प्रदेश में कोरोना संक्रमित का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर आज तक मामले 5500 के करीब पहुंच गये हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 3300 से ज्यादा लोग ठीक भी होल चुके हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामले जिस तेजी से सामने आ रहे हैं, उसे लेकर सरकार और प्रशासन चिंतित है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने लोगों की फिक्र भी बढ़ा दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.