फोटो: सोशल मीडिया
फोन टैपिंग मामले में देशभर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस 22 जुलाई को राजभवन कूच करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों की जासूसी ये सरकार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न व्यक्तियों, पत्रकारों और मानव अधिकार कार्यकर्त्ताओं की जासूसी कराने का मामला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस नाम से इजराइली साफ्टवेयर खरीद कर यह असंवैधानिक कृत्य किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की यह हरकत अक्षम्य है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में कांग्रेस कार्यकता मोदी सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का न केवल विरोध करेंगे बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजन 22 जुलाई को राजभवन कूच करेंगे। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.